बैंगलोर : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज एलान किया कि कंपनी ने जनवरी से दिसंबर 2021 के बीच कुल 130,768 यूनिट्स की बिक्री की और इस तरह 2020 की वार्षिक थोक बिक्री के मुकाबले देसी थोकबिक्री में 72% की वृद्धि दर्ज हुई। टीकेएम ने देसी बिक्री ने दिसंबर 2021 के दौरान 45% की वृद्धि दर्ज की। संदर्भ के लिए कंपनी ने कैलेंडर वर्ष (सीवाई) 2020 के दौरान कुल 76,111 यूनिट्स की बिक्री की थी और दिसंबर 2020 में 7487 यूनिट्स की बिक्री की।
कंपनी के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के एसोसिएट जनरल मैनेजर (एजीएम), सेल्स एंड स्ट्रैटजिक मार्केटिंग श्री वी वाइजलाइन सिगमनी ने कहा, “हमलोगों ने रीकवरी की नई उम्मीद के साथ साल की नई शुरुआत की थी। हालांकि नए वित्त वर्ष में भयानक दूसरी लहर आई और इससे निपटने के लिए न सिर्फ कारोबारों को बल्कि समाज को भी जोरदार लचीलेपन की आवश्यकता हुई। साल की दूसरी छमाही में मांग बढ़नी शुरू हुई और इसका श्रेय उन कारणों को दिया जा सकता है जिनकी वजह से मांग शुरू में बढ़ी और फिर त्यौहारी मौसम के कारण मांग में वृद्धि हुई। हालांकि, इस समय मांग में वृद्धि का आधार ठीक है।
इस समय टीकेएम में भी हम देख रहे हैं कि मांग वापस कोविड से पहले के समय की ओर खिंच रही है और इसकी पुष्टि इस तथ्य से भी होती है कि दिसंबर महीने में हमलोगों ने पूरे साल में सबसे ज्यादा ग्राहक ऑर्डर दर्ज किए हैं। इसमें हमारे पोर्टफोलियो के सभी मॉडल का योगदान है। वर्ष के दौरान हमारे उत्पादों की श्रृंखला पर मॉडल वार नजर डालें तो क्रिस्टा और फॉरच्यूनर अभी भी अपने संबंधित वर्ग में प्रभावी बने हुए हैं और यह लीजेंडर पेश किए जाने के बाद भी है जबकि ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया है। इतने कम समय में भी लीजेन्डर ने अपने लिए जगह बनाई है और इस वर्ग में प्रमुख मॉडल बन गया है। आईएमवी मॉडल्स में उत्पादों के नवीनीकरण ने बेशक हमें ग्राहकों के हित और ऑर्डर को अपने साथ बनाए रखने में सहायता की है। टोयोटा ग्लांजा और अर्बन क्रूजर भी बेहद कामयाब रहे हैं और इनकी बिक्री एक सी बनी रही है क्योंकि अपने संबंधित वर्ग में ये अच्छी दिलचस्पी पैदा करते हैं और युवा उपभोक्ताओं के एक वर्ग में योगदान करते हैं। कैमरी हाईब्रिड ग्राहकों के अच्छे ऑर्डर पाता रहा है और अपने लिए खास जगह बनाई है। यह भारत में पहला और अकेला स्थानीय निर्मित, मजबूत सेल्फ चार्जिंग हाईब्रिड इलेक्ट्रीक वाहन है।
टोयोटा वेलफायर भारतीय ग्राहकों के लिए ससटेनेबल लक्जरी और इंडलजेंस पारिभाषित करता है और इसने भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज की है तथा बहुत अच्चा कर रहा है। वेलफायर जैसी प्रीमियम पेशकश को इतना पसंद किया जाना उस विश्वास और भरोसे को प्रदर्शित करता है कि जो टोयोटा जैसे वैश्विक ब्रांड में में उपभोक्ताओं को है। सच तो यह है कि हमारे ग्राहकों का ही विश्वास और भरोसा है कि इस साल हम 2019 और 2020 की अपनी वार्षिक बिक्री को भी पार कर चुके हैं। 2022 में आगे देखते हुए हमारा लक्ष्य अपनी पहुंच का विस्तारक करना है और इसमें दूसरे व तीसरे दर्जे पर विशेष फोकस है। टीकेएम के लिए विकास बिक्री के आंकड़े के रूप में ही पारिभाषित नहीं किया जाता है बल्कि इसकी एक बेहतर उत्पाद श्रृंखला है। अंत में उन्होंने कहा, 2022 और उसके बाद भी हम उम्मीद करते हैं कि हम ज्यादा वर्गों और नए बाजारों की जरूरतें पूरी कर सकेंगे और साथ ही हमें “सबको सामूहिक तौर पर खुशियां” मुहैया कराने का अपना परम लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।