सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सखी केन्द्र का निरीक्षण किया

आज दिनांकः 03.01.2022 को सखी केन्द्र (वन स्टॉप सेन्टर) का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अजमेर राम पाल जाट द्वारा निरिक्षण किया गया। इस माह में कुल 27 महिलाओं द्वारा वन स्टॉप सेन्टर पर दस्तक दी गई उनमें से एक महिला को अपना घर संस्थान भिजवाया गया तथा एक महिला को परिवार को सुपुर्द कर दिया गया तथा कई महिलाओं को परामर्श के जरिए उनके पति व परिवारजनों से मेल-मिलाप करवाना पाया गया कई महिलाओं द्वारा न्यायालय में मुकदमें दर्ज अपने स्तर पर कराए गए लेकिन वन स्टॉप सेन्टर पर उन्होंने अपनी परिवेदना आकर बताई जिस अनुसार सखी केन्द्र द्वारा उनकी सहायता की गई लेकिन वन स्टॉप सेन्टर द्वारा फॉर्मेट को पूरा नहीं भरने के कारण उनकी स्थिति ज्यादा स्पष्ट नहीं हो पा रही थी इसलिए संबंधि फॉर्मेट को पूर्ण रूप से भरे जाने के निर्देश प्रदान किए गए वन स्टॉप सेन्टर महिलाओं की समस्याओं का प्रथम केन्द्र है जहां पर कोई भी महिला सहायता, शारिरीक, पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थायिक, आर्थिक रूप से अगर पीड़ित है तो परिवेदना को जरिए फोन नं. 181 या प्रत्यक्षतः उपस्थित होकर जाहिर कर सकती है जहां पर महिला पीड़ित महिला से परामर्श किया जाता है तथा उसे कानूनी, घरेलू हिंसा का आश्रय मेडिकल आदि की सुविधा प्रदान की जाती है तथा जीवन में कसी भी प्रकार की हिंसा व परेशानियों का समाधान किया जाता है वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक दुर्गा माहिज भी निरिक्षण के समय उपस्थित थी तथा कई महिलाएं परामर्श के लिए आई हुई थी।
निरिक्षण के दौरान पाया गया कि प्रबंध समीति की बैठक नहीं की जा रही है। अतः निर्देश प्रदान किए गए की प्रबंध समीति की बैठक समय पर की जावे।
खुद का कोई स्थाई भवन नहीं है। वन स्टॉप सेन्टर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित होना जाहिर किया है लेकिन अभी कस्ब नहीं दिया गया है।

सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश)
अजमेर

error: Content is protected !!