आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 7,8,9 जनवरी 2022 को होने वाले आवासीय प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को चर्चा विस्तृत की गई
जिला प्रशिक्षण शिविर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा,
इसका शिविर प्रमुख जिला महामंत्री संपत सांखला व शिविर मे व्यवस्था प्रमुख जिला महामंत्री रमेश सोनी व स्वागत समिति के प्रमुख जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच को बनाया गया है, इस शिविर के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी व सह संयोजक शंभू शर्मा रहेंगे,मंच की जिम्मेदारी रमेश सोनी, रचित कच्छावा व गौरव जैन को दी गई है,परिसर सज्जा राजकुमार लालवानी,बलराज कच्छावा, विशाल वर्मा,अटल शर्मा को दी गई है, प्रशासनिक स्वीकृत की व्यवस्था जिम्मेदारी जय किशन पारवानी व विकास सोनगरा को दी गई है, राजनैतिक प्रस्तव तैयार करने की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व आंनद सिंह राजावत की रहेगी, मीडिया की जिम्मेदारी अनीश मोयल,रचित कच्छावा,सुनील दरड़ा देखेंगे, पंजीयन समिति में सी पी गुप्ता व दीपक राठौड रहेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दृष्टि रॉय व श्वेता शर्मा को दी गयी है,सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हेतु संदीप गोयल, कमल कुमावत,अनुभव शर्मा रहेंगे, आवाज समिति में मुकेश खिंची ,गुलशन मंगलानी, विनोद साधवानी है स्वागत समिति में वेद प्रकाश दाधीच के साथ प्रभा शर्मा व सीमा अखावत रहेंगी पार्टी के साहित्य व भंडार समिति हेतु किशन गोपाल धरगढ़, राजीव शर्मा, हीरा लाल जीनगर,योगेश शर्मा रहेंगे साउंड लाइट सिस्टम संबंधित व्यवस्थाओं के लिए रविंद्र जसोरिया,ललित भावदिया, राम धनवानी रहेंगे भोजन की व्यवस्था दुर्गा प्रसाद शर्मा,जितेंद्र चौहान,दलजीत सिंह हेमेंद्र जैन, श्याम बाबू वर्मा,संकलन अनिल असनानी,जय तिवारी, को दी गई है
शिविर की जानकारी देते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि भाजपा की प्रशिक्षण शिविर योजना का उद्देश्य भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है जिसमे भाजपा का इतिहास, हमारी विचारधारा,हमारे विचार परिवार,कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास सहित भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों संगठनात्मक जैसे अनेकों विषयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है