माकड़वाली रोड स्थिति सब्जी मंडी के लोकार्पण बाबत् मंत्री को पत्र सौपा

आज दिनांक 05 जनवरी 2022 – अजमेर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के निर्वतमान सचिव सागर मीणा द्वारा माननीय महेन्द्रजीत सिंह जी मालविय जनसंसाधन एवं प्रभारी मंत्री, के अजमेर आगमन पर माकड़वाली रोड स्थिति सब्जी मंडी का लोकार्पण करने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए सागर मीणा ने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय अषोक जी गहलोत द्वारा वर्ष 2012-13 के शासनकाल में माकड़वाली रोड़ अजमेर पर करोड़ो रू. की बेषकीमती जमीन पर सब्जी मंडी का निर्माण करवाया गया था परन्तु राजनैतिक द्वेषतावष अभी तक उसका लोकार्पण नहीं हो पाया है जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के करीब 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है जिससे वहॉं के क्षेत्रवासियों व आमजन को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते आज मंत्री महोदय को पत्र सौप कर इस क्षेत्र के किसानो एवं निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब उक्त सब्जी मंडी के लोकार्पण के आदेष जारी कराने हेतु निवेदन किया जिस पर माननीय मंत्री महोदय ने जल्द ही उक्त सम्बन्ध में कार्यवाही करने का आष्वासन दिया।

error: Content is protected !!