केकड़ी 5 जनवरी *पवन राठी*
कोरोना की तीसरी लहर के मध्य नजर उपखंड के प्रशासनिक अमले ने आज सड़को पर उतर कर लोगो एवम व्यापारियों से मास्क लगाने दो गज की दूरी बनाए रखते हुए सोसिअल डिस्टेंसिंग की पालना करने एवम राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना हेतु समझाइश की साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि आमजन ने सोसिअल डिस्टेंसिंग व गाइड लाइन की पालना नही की तो प्रशासन को सख्ती बरतने पर मजबूर होना पड़ेगा।
सख्ती में जुर्माने सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सीज़ड तक किया जाएगा। प्रशासनिक अमले ने कस्बे का दौरा किया।
प्रशासनिक अमले में उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली तहसीलदार राहुल पारीक पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह पुलिस वृत्त निरीक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सेनी आदि सम्मिलित थे।
उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने बताया कि फिलहाल समझाइश की गई है लेकिन स्थिति में सुधार नही हुवा तो प्रशासन को सख्ती बरतनी ही पड़ेगी क्योकि प्रशासन का दायित्व है आमलोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना और उससे खिलवाड़ करने वालो से सख्ती से निपटना।