मौसम ने पलटा खाया-जाड़ा बढ़ाया

केकड़ी 5 जनवरी *पवन राठी*
मौसम ने अचानक पलटा खाया और जाड़ा बढ़ाया यह बात आज केकड़ी शहर के वाशिंदों को हकीकत में देखनी पड़ी।शहर में सुबह से बादल छाए हुए थे दिन में लगभग दो बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे जाड़े का प्रकोप बढ़ गया।रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई ।सर्दी बढ़ने के साथ ही कोर्ट कैंपस में रहने वाली चहल पहल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई और सदा चहल पहल वाला कोर्ट परिसर धीरे धीरे खाली होता नजर आया।
सड़को पर भी यातायात प्रभावित हुवा और जरूरी कार्य से ही लोग आते जाते पाए गए।चाय की थड़ियों और पकोड़ी के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दो दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने की घोषना कि गई है जिससे जाड़े का प्रकोप भी निरंतर वना रहेगा।

error: Content is protected !!