
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश का पालन किया जाएगा।
आज *वस्त्र नगरी* में कोरोना ने फिर पूरे *जोश-खरोश* के साथ कदम रख दिया हैं। आज यानी मंगलवार को एक साथ 21 लोग कोरोना पोजिटिव आए हैं। इसके अलावा *ओमिक्रोन* भी *दबे पांव* आ रहा हैं। और लोग हैं के मान ही नहीं रहे हैं। बिना मास्क दो गज की दूरी को भूलकर घूम रहे हैं। कहीं यह लापरवाही फिर से पहले वाले हालत पैदा नहीं कर दें। कहने को सरकार ने ऐलान कर दिया हैं तीन जनवरी से जो बिना मास्क घूमेगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा। लेकिन ऐसी सख्ती दिखी नहीं। केवल कोरोना को लेकर *तीन- पांच* हो रही हैं। लो देख लो सरकार ने अब *मरण में बीस और परण में सौ* की संख्या तय कर दी हैं। इसलिए *संभल जाओ शहर वालोंं के आ रहे हैं दिन कोरोना के*।
कोरोना की कोई दवा तो हैं नहीं ।बस इससे बचाव की एक ही दवा हैं और वो हैं *दो गज की दूरी और वैक्सीन हैं जरूरी* जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई हैं लगवा लें। इसी में *भलाई और समझदारी* हैं ।
सुशील चौहान*
– *स्वतंत्र पत्रकार -*
– *पूर्व उप सम्पादक, राजस्थान पत्रिका, भीलवाड़ा*
– *वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब, भीलवाड़ा*
– *sushil Chouhan 953@gmail . Com*