आज दिनांक 05 जनवरी 2022 – सामाजिक संगठन ‘अजमेर आॅनेस्टी’ के द्वारा आदर्ष नगर स्थित गुर्जर बस्ती स्कूल में जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को 150 जोडी जूते तथा मोजो का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि यह संस्था सामाजिक क्षेत्र में हर संभव सहायता के लिए अग्रणी रही है तथा भविष्य में भी संस्था के द्वारा सामाजिक, शैक्षिक तथा आपदा प्रबंध के क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य किया जायेगा। इसी के चलते आज आदर्ष नगर स्थित गुर्जर बस्ती स्कूल में 150 बालक-बालिकाओं को जूते तथा मोजो का वितरण किया गया। इस कार्य हेतु स्कूल प्राचार्य व स्टाफ द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ललित जैन, विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता चैहान, राजेष सांखला, महेन्द्र चैधरी, संजीव आत्रे, अमरचंद मेघवाल, गोपाल यादव, लोकेन्द्र शर्मा, जे.पी. गुर्जर, रामबाबू, इलियास खान, राकेष मेघवाल, प्रवीण टांक, शाला प्रधान विजय लक्ष्मी जैन, स्कूल स्टाफ तथा आदर्ष नगर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।