अब राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के खिलाड़ियों को भी मिलेगा खेल भत्ता

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ विभा शर्मा को इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय को सम्मिलित करने के लिए ज्ञापन दिया।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में भी यह मांग की थी की राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर से इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भता दिया जाए और खेल शुल्क की राशि भी महाविद्यालय से जमा करवाई जाए इस पर प्राचार्य महोदय ने शीघ्र खेल कमेटी गठित कर खेल भता तय किया और महाविद्यालय से खिलाड़ियों को दिए जाने के लिए खेल भत्ता निर्धारित किया गया अब आगामी खेल प्रतियोगिता में जो भी महाविद्यालय का विद्यार्थी भाग लेना चाहता है वह अपने सभी दस्तावेज लेकर महाविद्यालय परिसर में आवे और महाविद्यालय परिसर से प्रोफॉर्मा लेकर महाविद्यालय से इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में खेल भत्ता ले लेकर महाविद्यालय की तरफ से खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तरफ से प्रतिनिधित्व करें। पूर्व में खेल भत्ता निर्धारित नहीं होने से खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह जाते थे परंतु अब महाविद्यालय प्राचार्य के सकारात्मक सहयोग से अब निश्चित ही महाविद्यालय के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल लाएंगे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो कृष्णकांत शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी सॉफ्टबॉल कमलेश प्रजापत और सरजू तोमर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!