सात माह बाद कोरोना ने दी दस्तक

4 नए पॉजिटिव मिले
=================
केकड़ी 6 जनवरी (पवन राठी)सात माह के लंबे अंतराल के बाद आखिर आज केकड़ी क्षेत्र में दस्तक दे ही दी है ।क्षेत्र में आज चार कोरोना पोसिटिव
पाए गए है ।
जिला अस्पताल के प्रभारी पी एम ओ गणपत राज पुरी ने बताया कि केकड़ी शहर में दो और सावर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। केकड़ी की कल्याण कॉलोनी में 11 वर्षीय बालक और भट्टा कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले जबकि सावर में शाहपुरा गेट निवासी 80 वर्षीय महिला एवम मार्बल माइंस में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!