साफा प्रशिक्षण शिविर रविवार 9 जनवरी को

केकड़ी 6 जनवरी(पवन राठी) जय राजपुताना संघ के तत्त्वावधान में रविवार 9 जनवरी को एक दिवसीय साफा शिविर जगदंबा छात्रावास में आयोजित किया जायेगा।
राजपूत सभा अजमेर के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस ने बताया कि संस्कृति की रक्षा के लिए परंपराओं को जीवित रखना जरूरी है इसी उद्देश्य को लेकर शिविरार्थियों को साफा बांधने की कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा।शिविरार्थियों को साफा साथ मे लेकर आना होगा।
इससे संवंधित पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया जाकर शिविर का प्रचार प्रसार प्रारम्भ कर दिया गया है ।इस अवसर पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़ महेंद्र सिंह ढोस बहादुर सिंह शक्तावत रामदयाल सिंह विक्रम सिंह देशराज सिंह निरंजन सिंह हरिसिंह दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे

error: Content is protected !!