एक सौ पचास जरूरतमंदों को भोजन की सेवा

स्वर्गीय श्री उम्मेदसिंह जी लोढ़ा की पुण्य तिथि पर सेवा दी गई
———————–
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा रविवार दिनांक 9 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अजमेर जिले का सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अपने रोग का उपचार कराने के लिए आने वाले मरीज, उनकी देखभाल करने वाले परिजन एवम अन्य जरूरतमंद एक सौ पचास व्यक्तियों को क्लब के सहकोषाध्यक्ष लायन विनय लोढ़ा के सहयोग से शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि लायन विनय लोढ़ा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री उम्मेदसिंह जी लोढ़ा की पुण्य तिथि के अवसर पर यह सेवाकार्य क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में सम्पन्न कराया गया इस अवसर पर क्लब के सहकोषाध्यक्ष लायन विनय लोढा व मुकेश ठाडा भी मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!