सेवा मंदिर अस्पताल में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर संपन्न, 170 मरीजों की हुई जांच, 16 यूनिट रक्तदान

अजमेर। सेवा मंदिर अस्पताल परिसर में विशाल निःशुल्क एलोपैथी व होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर का विधिवत शुभारंभ सेवा मंदिर फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ० अभिलाषा सिंह गौड़ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 170 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान एलोपैथी व होम्योपैथी के साथ-साथ नेत्र रोग, दंत रोग, फिजियोथेरेपी तथा जनरल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त, शिविर में आए मरीजों को पैथोलॉजी व लैबोरेट्री जांचों पर 50 प्रतिषत की विशेष छूट प्रदान की गई।
चिकित्सा शिविर के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य मित्तल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। सभी रक्तदाताओं को सेवा मंदिर फाउंडेशन व मित्तल हॉस्पिटल की ओर से प्रोत्साहन प्रमाण पत्र और फलाहार वितरित किया गया। साथ ही आईडीएफसी बैंक द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को उनकी फोटो युक्त विशेष सिरेमिक मग भेंट कर सम्मानित किया गया।
षिविर के सफल संचालन में मानवाधिकार संगठन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ० अभिलाषा सिंह गौड़ ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, रक्तदाताओं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में पोरस यादव, आशा यादव, महेंद्र बारोटिया, अशोक भारद्वाज, मनोज पंवार, शास्त्री लोकेश शर्मा, सोहन लाल दसाना, सोहन लाल भादा, गौरव गुंजन सिंह, प्रशांत पाटीदार, तरुण वर्मा एवं वी.पी. सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!