394मरीजों की जांच कर 171 का किया ऑपरेशन हेतु चयन

केकडी 9 जनवरी(पवन राठी) । लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चार्टर सदस्य लायन पदम रांटा, विशिष्ट अतिथी चार्टर सदस्य लायन विनय कटारिया , क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, प्रांतीय लियो चेयर पर्सन लायन अरविंद नाहटा, अध्यक्ष लायन एस एन न्याति, निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता द्वारा गणेश जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया । लायंस क्लब के सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 394 मरीजों की जांच कर 171 मरीजों का चयन किया गया व जिनका ऑपरेशन कोटा में 10 जनवरी को होगा । कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि ऑपरेशन योग्य मरीजों की आवास भोजन व्यवस्था निशुल्क की जाएगी । मुख्य अतिथि पदम रांटा ने कहा कि नेत्र ज्योति का ऑपरेशन कराना इससे बड़ा पुण्य कार्य दुनिया में कोई नहीं है,। विशिष्ट अतिथी क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग ने कहा कि आंख है तो जहान है बिना आंखों के जीवन अधूरा है उन्होंने लायन्स क्लब केकडी द्वारा किए जा रहे कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की । नगरपालिका चेयरमेन कमलेश साहू ने शिविर का अवलोकन किया व लायन क्लब केकड़ी द्वारा किया जा रहे सेवा कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की । क्लब के सदस्यों द्वारा चेयरमैन साहेब का राजस्थानी परंपरा द्वारा साफा बंधवाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल बंसल ने किया । निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर में लॉयन विनय पांड्या, लायन राकेश जैन , लायन मुरारी गर्ग, लायन दिनेश गोठरवाल, लायन आशा राम जांगिड़, डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा की नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर निकिता, डॉक्टर विदुला , अपने स्टाफ के साथ अनिल सुमन , प्रवीण महावर ,, लोकेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा, गिरीराज मीणा,नरेंद्र लोधा, मनोज मेघवाल ,रिंकू सुमन ,दुर्गेश ओम प्रकाश ,भारत भूषण दाधीच ,विशाल सेन,सुखलाल,आकाश वैष्णव,रामदेव रेगर ,देवा गुर्जर आदि ने सराहनीय सहयोग दिया ।

error: Content is protected !!