प्रभात क्लब के सहयोग से लायंस क्लब अजमेर आस्था की सेवा से 200 ग्रामवासी लाभान्वित
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा प्रभात क्लब अजमेर के सहयोग से ग्राम नागेलाव व इस क्षेत्र की ढाणियों में रहने वाले विकलांग,नेत्रहीन,बीमार,
अशक्तजन,बुजुर्ग एवम विधवा महिलाओ को कम्बल का वितरण किया गया साथ ही इस क्षेत्र के बच्चो को एवम आंगनवाड़ी में अध्यनरत सौ बच्चो को स्वेटर,टोपे,जर्सी एवम चरणपादुकाए आदि का वितरण किया गया
कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने बताया कि अलसुबह हाड़ को कंपकपाने वाली ठंड के मध्य अजमेर से ग्राम नागेलाव वाया ग्राम जेठाना प्रभात क्लब के अध्यक्ष लायन रमाकांत बाल्दी,लायन आर पी अग्रवाल, लायन डॉक्टर वाई एस झाला, लायन सुधीर मूंदड़ा,लायन नितेश चौधरी,लायन निलेश अग्रवाल, मुरली मनोहर रियाँवाला,महेश मित्तल के सहयोग से 105 अमृतसर से खरीद किए सोढ़ी के परम्परागत भारी कम्बल एवम समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से स्वेटर,टोपे,जर्सी व चरणपादुकाए आदि लेकर ग्राम में पहुचने पर सरपंच श्री सुआलाल चौहान, पूर्व प्रधान रामा गुर्जर,शिक्षक चंद्रप्रकाश चौहान,सांवरलाल जाट,रघुनाथ गुर्जर,गोपाल गुर्जर,वार्ड पंच मिश्रीलाल गुर्जर, मेवाराम सबलावत,सुवालाल गुंजल,सीताराम गुर्जर,अशोक वैष्णव, शिक्षक रामवीर सहित ग्राम के प्रबुद्धजन ने सभी का स्वागत किया तत्पश्चात चयनित व्यक्तियों को क्रमबद्ध तरीके से ससम्मान सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि दो सौ से अधिक ग्रामवासियों ने सेवा ग्रहण कर धन्यवाद देते हुए सभी को बहुत आशीर्वाद दिया