इन्टैक द्वारा प्रवासी पक्षियों पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू

आनासागर झील के प्रवासी पक्षियों के बनाने होंगे चित्र

अजमेर/भारतीय सांस्कृतिक निधि ‘इन्टैक‘ के अजमेर चैप्टर द्वारा आनासागर झील में आए प्रवासी पक्षियों पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है, जिसमें सरकारी या निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। कन्वीनर राजेश गर्ग ने बताया कि वर्तमान कोरोना के हालात को देखते हुए यह प्रतियोगिता आॅनलाईन ही करवायी जा रही है। इसके लिए गठित समिति में दीपक शर्मा को समन्वयक तथा अनिल माथुर, महेन्द्रसिंह चैहान व सीपी कटारिया को सदस्य बनाया गया है।
कोकन्वीनर उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को आनासागर झील में अटखेलियां करते किसी भी प्रवासी पक्षी का चित्र बनाते हुए उसके विषय में सौ शब्दों में जानकारी भी देनी होगी। चित्र और जानकारी की फोटो खींचकर 23 जनवरी 2022 सांय 5 बजे तक [email protected] पर भेजनी होगी। श्रेष्ठ दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही जिस स्कूल से दस से अधिक प्रतिभागी होंगे वहाँ स्कूल ंस्तर पर भी दो श्रेष्ठ प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे तथा स्कूल को भी सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!