आरपीएससीः प्री-लिटिगेशन समिति की बैठक में 5 प्रकरणों का निस्तारण

अजमेर, 12, जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री-लिटिगेशन समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस दौरान आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में समिति द्वारा 5 प्रकरणों पर विचार कर निस्तारित किया गया। बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। वादकरण को कम करने की दृष्टि से आयोग स्तर पर वर्ष 2019 में प्री-लिटिगेशन प्रकोष्ठ का गठन किया गया था। अभी तक कमेटी की 21 बैठकें आयोजित की जा चुकी है। इनमें 507 प्रकरणों में अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की गई है। बैठक में आयोग सचिव श्री एचएल अटल, संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता एवं उप विधि परामर्शी श्री महिपाल मुनोथ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!