माली सैनी महासभा गठन पश्चात अजमेर आगमन पर जोरदार स्वागत

अजमेर 30 जनवरी 2022 – राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की आम सभा आज सावित्री रिसोर्ट पुष्कर में प्रदेश अध्यक्ष श्री छुट्टन लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सबकी आपसी राय से किया गया।
यह जानकारी देते हुए सुनील भाटी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर से महेश चौहान को प्रदेश महामंत्री, हेमराज सिसोदिया को प्रदेश सचिव, महेंद्र जादम को प्रदेश संगठन मंत्री, सुनीता चौहान को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं सुमन भाटी को अजमेर शहर अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मगनीराम अजमेरा, संरक्षक इंद्र राज सैनी, पूर्व महाधिवक्ताए मांगीलाल पवार, सेवाराम दगदी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, प्रदेश महासभा युवा अध्यक्ष नवीन कच्छावा, मनोज अजमेरा, प्रदेश महामंत्री सहित समस्त कार्यकारिणी का पुष्कर से अजमेर आगमन पर सुनील भाटी के शास्त्री नगर स्थित निवास पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सुनील भाटी एवं टीम के राजीव मालू, संजीव मालू, गणेश गुर्जर, श्रीराम फतेहपुरिया, सुनील पालीवाल, बृजेश अग्रवाल, लोकेश इंदौरा, दिलावर चौहान, रजनीश चौहान, खेमचंद इंदौरा, राहुल भाटी, दिनेश गहलोत, खेमचंद महावर आदि ने साफा व माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर माली सैनी समाज को प्रमुख स्थान मिलने पर अजमेर माली सैनी समाज ने प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया एवं विश्वास दिलाया कि अपनी सक्रियता से प्रदेश भर में समाज का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मनोज अजमेरा प्रदेश महामंत्री ने किया।

महेश चौहान
मो. 9414202231

error: Content is protected !!