राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 4 था स्थान किया प्राप्त
———————————————–
केकड़ी 1 फरवरी(पवन राठी)कस्बे के होनहार छात्र अमन रंगरेज पुत्र मोहम्मद असलम रंगरेज ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दिसंबर 2021 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 4 था स्थान प्राप्त कर केकड़ी सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।अमन सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय में कक्षा 12 का छात्र है।इस उपलब्धि को अमन ने स्कूल निदेशक
अजय जैन के निर्देशन में कठिन परिश्रम कर प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस एन खंडेलवाल सहित पूरे विद्यालय परिवार द्वारा अमन का अभिनंदन किया गया।
अमन को इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकार की योजना के अनुसार स्नातकोत्तर तक शिक्षा हेतु प्रतिमाह स्चलोरशिप प्राप्त हो सकेगी जिससे उसका शिक्षण निर्बाध रूप से जारी रह सकेगा।
अमन को हमारी और से बहुत बहुत बधाई।