पब्लिक है कि मानती नही -खुलकर उड़ा रही गाइड लाइन की धज्जियां
=======================
केकड़ी 3 फरवरी (पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में कोरोना का कहर निर्बाध रूप से जारी है।
आज गुरुवार को 42 नए संक्रमित मिले है।
पी एम ओ गणपत राज पुरी ने बताया कि केकड़ी शहर से 9 एवम ग्रामीण क्षेत्रो से 33 नए संक्रमित सैम्पल्स की जांच उपरांत पाए गए है ।सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है उनके संपर्क में आये लोगो के नमूने लेकर जांच करवाई जा रही है।होम आइसोलेट किये गए मरीजो को डोर टू डोर दवाइया एवम चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाया जा रहा है।
पब्लिक है कि मानती नही
=================
कोरोना डेल्टा काल मे इस महामारी को लेकर आमजन में जो भय और दहशत थी वो अब ओमिक्रोन काल में नदारद हो चुकी है इसका प्रमाण है आमजन का लापरवाह होकर गाइड लाइन की खुलकर धज्जियां उड़ाना।
पब्लिक ना मास्क लगाने के प्रति जागरूक है ना ही दो गज की दूरी मेनटेन करने के प्रति कोई रुचि है।आमजन की यही लापरवाही कोरोना संक्रमण के विस्तार में मदद गार साबित हो रही है।
गाइड लाइन में ग्रामीण क्षेत्रो में कुछ रियायतें दी गई थी जिनके कारण ही अब ग्रामीण क्षेत्रो में अपनी जड़े ओमिक्रोन मजबूती से जमाता नजर आ रहा है।ज्यादा संक्रमित इसीलिए ग्रामीण क्षेत्रो से आ रहे है।
कहा भी गया है “सावधानी हटी -दुर्घटना घटी”यह उक्ति पूर्ण रूप से चरितार्थ होती नजर आ रही है।