केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)कस्बे में अजमेर रोड पर एक तीन मंजिला निर्माणाधीन भवन के धराशायी हो जाने से अनेक लोग मलबे में दब गए।
मलबे में से तीन लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल पंहुचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय न मय जाप्ते घटना स्थल पर पंहुचे और बचाव एवम राहत कार्य प्रारंभ किया।
गौर तलब है कि अजमेर रोड पर मुन्ना बिसायती की वेल्डिंग की दुकान है और उस पर आज तीसरी मंजिल की छत डाली जानी थी।अचानक दोपहर में लगभग डेढ़ बजे भवन भर भरा कर गिर गया।उस वक़्त लंच का समय था इसलिए अनेक लोग बच गये नही तो अनेक लोग इसकी जद में आते।
पुलिस ने जे सी बी और क्रेन की सहायता से मलबे में दबे लोगो को निकाल कर तीन लोगों को जिला अस्पताल पंहुचाया।सूचना के अनुसार हादसे के वक़्त 8-9लोग भवन में मौजूद थे। बचाव एवम राहत कार्य अभी जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगो को जे सी बी व क्रेन की मदद से मलबा हटा कर निकालने के प्रयास जारी है।उपखंड का सम्पूर्ण प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पंहुच कर बचाव व राहत कार्यो की निगरानी कर रहा है।भवन के आसपास उपस्थित अनेक लोगो के चपेट में आने की खबर है।पालिका की दो जे सी बी मशीने बचाव कार्य मे लगी है।मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई ।
आवागमन किया बंद
—————————
हादसे के बाद अजमेर रोड पर आवागमन को बंद कर दिया गया और जिला अस्पताल के पास पुलिस तैनात कर दी गई जिससे निर्बाध रूप से बचाव एवम राहत कार्य जारी रह सके और मौके पर अनावश्यक भीड़ जमा नही हो सके।