केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)कस्बे के अजमेर रोड पर निर्माणाधीन भवन के धराशायी होने के बाद मलबे से 6 मरीजो को जीवित निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पंहुचाया गया उनमें मुन्ना पुत्र कमाल खान-कैलाश पुत्र पौलु बैरवा-संजू पुत्री पांचू खटीक-सोनिया/बनवारी रैगर-माया/सत्यनारायण रैगर-एवम मनोज पुत्र रंजीत रैगर सम्मिलित है।
जिला अस्पताल के पी एम ओ गणपत राज पुरी ने बताया कि सभी मरीज ठीक है चिंता की कोई बात नही सभी खतरे से बाहर है।
मौके पर भारी भीड़
=============
घटना स्थल के निकट बड़ी संख्या में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसे रोकने के मकसद से टैफिक को डाइवर्ट करना प्रशासन की मजबूरी हो गई थी इसलिए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया और बचाव व राहत कार्यो में तेजी लाई गई जिसके कारण मलबे में दबे 6 लोगो को प्रशासन बचा पाने में कामयाब रहा।