कैंसर जागरूकता पोस्टर का विमोचन

अजमेर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि वर्तमान में जीवन शैली में बदलाव के कारण कैंसर रोगी बढ़ रहे है। पूर्व विधायक डॉ जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में शराब सिगरेट पान मसाला तंबाकू आदि के प्रयोग से कैंसर के रोगियों में बढ़ोतरी हो रही हैं।
विचार गोष्टी में चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने कहा हरी सब्जियों एवं फलों का कम सेवन करना, मोटापा,शहरों में बढ़ता प्रदूषण,अनुवांशिक संक्रमण एवं शारीरिक दक्षता से कम एवं अधिक काम करने से कैंसर रोग बढ़ रहा है। उन्होंने कहा थोड़ी सी जागरूकता से कैंसर के रोग से बचाव किया जा सकता है।
डॉ सतीश शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आव्हान पर विश्व कैंसर दिवस 2016-2018 के तहत वी केन,आई केन के साथ राजस्थान में जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है !
इस अवसर पर कैंसर जागरूकता पर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टर का विमोचन किया और कांग्रेसियों ने आम जनता को जागरूक करने के लिए वितरित किए। विचार गोष्ठी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ सुरेश गर्ग निखिल टडन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल डॉ मंसूर आरिफ हुसैन तुषार सिंह यादव कपिल सारस्वत नरेश मुद्गल आदि ने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!