कड़ी मशक्कत के बाद निकाला मलबे में दबा शव

केकड़ी 4 फरवरी (पवन राठी)
अजमेर रोड पर धराशायी हुए तीन मंजिला निर्माणाधीन भवन के मलबे से 5 घंटो से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को पालिका की 2 व 5 अन्य जे सी बी मशीनों की सहायता से निकाला गया। मृतक की पहचान खाइगढ़ पुरानी केकड़ी निवासी 32 वर्षीय अमीन खिलजी पुत्र अब्दुल कलाम के रूप में हुई है।
प्रशासन ने निर्णय लिया कि मलबा पूरी तरह हटने तक बचाव एवम राहत कार्य जारी रहेगा।
अजमेर से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया और एस डी आर एफ की टीम को भी बुलवा लिया गया था उक्त टीम के पंहुचने पर उसके निर्देशन में ही बचाव एवम राहत कार्य चल रहा है।
घटना स्थल पर उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली उपाधीक्षक खींव सिंह पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु अधिशाषी अधिकारी वसंत कुमार सेनी तहसीलदार राहुल पारीक सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा प्रमुख थे।इन सभी ने बचाव एवम राहत कार्य की मॉनिटरिंग की।

error: Content is protected !!