अजमेर/ राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन श्री आबिद कागजी ने आज ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर सजदा कर ख्वाजा साहब के दरबार में मखमली चादर पेश की एवं भारत में अमन व शांति आपसी भाईचारा कायम रहे व आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराए इस हेतु गरीब नवाज से दुआ मांगी ।
इससे पूर्व आबिद कागदी अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस से रवाना होकर महावीर सर्किल गंज धान मंडी दिल्ली गेट होते हुए ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। काफिले का जगह जगह पर भव्य स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। गंज चौराहे पर अल्पसंख्यक विभाग के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री आबिद कागजी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अली अकबर मोयल,अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान सचिव सुरेश लद्दङ, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, बदरुद्दीन कुरैशी, शोएब अख्तर मोहम्मद दिलशाद रंगरेज पायलट ब्रिगेड के मोहसिन रंगरेज सोहेल हुसैन मोहम्मद यूनुस खान, लतीफ शेख आदि उपस्थित थे।
अली अकबर मोयल
प्रदेश महासचिव- कांग्रेस अल्पसंख्या विभाग राजस्थान।