केकड़ी 5 फरवरी(पवन राठी)केकड़ी के निकटवर्ती गांव मेवादकलां के मृतक देवराज की मर्डर मिस्ट्री का सिटी पुलिस ने एक दिन में ही राजफाश करते हुए उसके छोटे भाई मुकेश उर्फ अमीन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने आज शनिवार को मुकेश उर्फ अमीन को न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
केकड़ी सिटी पुलिस अब मुकेश से दो दिन गहन पूंछताछ कर कड़ियों से कडिया जोड़ेगी और अन्य संभावनाओं का पता लगाने की कोशिश करेगी।
गौर तलब है कि मृतक देवराज की पत्नी और मुकेश के प्रेम प्रसंगों की भनक देवराज को लगने पर उसने मुकेश को भला बुरा कहा और डांटकर भगा दिया था दूसरी aur अपनी पत्नी के मोबाइल से मुकेश के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे यही बात मुकेश को अखर गई और उसने देवराज की हत्या कर सम्पूर्ण संपत्ति का मालिक देवराज को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी से शादी करके बनने की ठानी थी।इसी प्लान के तहत देवराज की एक नई बीमा पालिसी भी ली गई ताकि उसका पैसा भी देवराज की पत्नी को मिल सके जिससे वह शादी करके खुद मालिक बन बैठे।इसी समूर्ण योजना को अमली जामा पहनाने के मकसद से मुकेश द्वारा देवराज की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
करना सामने आया है।