केकड़ी 7 फरवरी(पवन राठी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (MNNS Exam )परीक्षा 2021 में विद्यालय के 6 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है । प्रभारी बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया कि इस परीक्षा में अजमेर जिले के 184 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है जिसमे विद्यालय की कक्षा 9 में अध्ययनरत आसिफा बानो,जानकी धोबी ,कोमल साहू, मितांश महावर, प्रेम प्रकाश सैनी,व प्रिया साहू का चयन हुआ है । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने चयनित छात्र-छात्राओं का तिलक व माल्यार्पण कर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । शाला सचिव रामधन कुम्हार ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राएं ही दे सकते हैं तथा राज्य स्तर पर ही मेरिट बनती है । इन चयनित विद्यार्थियों को ₹12000 /-प्रति वर्ष 4 वर्ष तक कुल 48000/- रुपये मिलेंगे । कार्यक्रम में हेमन्त भगत व राहुल शर्मा मौजूद रहे ।