अग्रवाल महिला समिति की साधारण सभा का आयोजन ऑनलाइन किया गया जहां मीटिंग की थीम बसंत पंचमी रखी गई।
समिति की अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि हर माह होने वाली साधारण सभा में इस माह की मीटिंग आज आयोजित की गई जहां सभी महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर मीटिंग में भाग लिया।
पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन मीटिंग में सभी महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के खेलों का लुत्फ उठाया जहां महिलाओं के लिए पीले चावल से डेकोरेशन और कपल रील बनाने का कॉम्पिटिशन रखा गया साथ ही खेलों के 10 अलग अलग राउंड रखे गए।
सचिव स्मिता बंसल ने बताया कि 10 राउंड में से प्रथम राउंड में माधुरी, द्वितीय में तरुणा, तृतीय में सुषमा गर्ग, चौथे राउंड में हंसा बंसल,पांचवे में सरोज गोयल,छठे राउंड में रिंकू गोयल, सातवे में सुषमा गर्ग, आंठवे राउंड में रिम्पी गुप्ता, नौवें राउंड में राधिका गोयल और दसवें राउंड में मंजू गर्ग विजेता रहे।
सभी खेलों में संयुक्त रूप से प्रथम कविता अग्रवाल, द्वितीय संतोष अग्रवाल और तृतीय आरती गुप्ता रहे।
सांत्वना पुरस्कार सुरुचि अग्रवाल को दिया गया।
मीटिंग की व्यवस्थाओं में सरिता पालीवाल , स्मिता बंसल सहित सदस्यों का सहयोग रहा।