भारत, 16 फरवरी, 2022: Entri.app सीरीज ए राउंड में बॉस्टन स्थित इनोस्पार्क वेंचर्स और हॉन्ग कॉन्ग स्थित निजी इक्विटी इंटीग्रेटेड कैपिटल की भागीदारी के साथ ओमिडयार नेटवर्क इंडिया के नेतृत्व में 7 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने में सफल रही है। Entri.app एक अनोखा ऑनलाइन शिक्षण एप्लिकेशन है, जो निजी क्षेत्र में विकास के लिए कौशल सुधार और सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं में कामयाबी हासिल करने पर अपने स्थानीय भाषा पाठ्यक्रमों के माध्यम से उम्मीदवारों को सशक्त बनाता है। फंडिंग का यह राउंड कंपनी के 3.1 मिलियन डॉलर के सीड राउंड (शुरुआती चरण में किया गया निवेश) के बाद आया है और इसके साथ ही कुल जुटाई गई पूंजी 10.1 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
प्रमुख निवेशक गोकुल राजाराम, पिनटेरेस्ट और कॉइनबेस के बोर्ड सदस्य, और सिलिकॉन वैली में एक उद्यम पूंजी फर्म आंद्रेसेन होरोविट्ज़ (A16Z) के एक भागीदार श्रीराम कृष्णन ने भी इस दौर में भाग लिया। इस दौर में जुटाई गई पूंजी का उपयोग मौजूदा और नई भाषाओं में सामग्री या कंटेंट विकास, वरिष्ठ स्तर की भर्ती और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए किया जाएगा जो एंट्री के विकास को गति देगा।
मोहम्मद हिसामुद्दीन और राहुल रमेश द्वारा 2017 में लॉन्च Entri.app के पास 250 हजार से अधिक पेड सब्सक्राइबर्स हैं और 8 मिलियन से अधिक पंजीकृत यूजर्स हैं। यह आठ भाषाओं में 500 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, बंगाली और उड़िया – उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी नौकरी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के साथ-साथ उनकी निजी नौकरी की संभावनाओं में सुधार करना शामिल है।
इसकी कुछ सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम श्रेणियां कोडिंग, व्यक्तिगत वित्त, बोली जाने वाली अंग्रेजी, राज्य पीएससी परीक्षा, नर्सिंग प्रमाणन, शिक्षक परीक्षा, और इंजीनियरिंग तकनीकी परीक्षाएं हैं।
कंपनी एंट्री गोल्ड नामक कोहोर्ट-आधारित पाठ्यक्रम प्रदान करती है जो छात्रों के एक बैच को एक विशेषज्ञ संरक्षक के साथ जोड़ता है जो उनकी स्थानीय भाषा बोलता है। मेंटर यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवारों का बैच लाइव इंटरएक्टिव क्लासेस, एनालिटिक्स, सामुदायिक समूह गतिविधियां और जरूरत के मुताबिक दिशानिर्देश के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल करे। एंट्री गोल्ड प्रोग्राम की मदद से 25,000 से अधिक छात्रों ने सरकारी नौकरी की परीक्षा पास की है।
Entri.app ने गुणवत्तापूर्ण सामग्री जनरेट करने के लिए कोचिंग संस्थानों, शिक्षकों और प्रभावशाली लोगों जैसे विविध सामग्री निर्माताओं (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) के साथ भागीदारी की है। उन्होंने अब तक विभिन्न भाषाओं में 30 प्रभावशाली लोगों को अपने कौशल पाठ्यक्रमों के लिए 20 मिलियन ग्राहकों के साथ साइन अप किया है और 2022 में 100 मिलियन और को साइन अप करने का लक्ष्य रखा है। अपने निर्माता मॉडल के तहत Entri.app ने हाल ही में टीएस मदान यू-ट्यूब चैनल का अधिग्रहण किया है। यह चैनल 11 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़े कौशल सुधार यूट्यूब चैनलों में से एक है।
Entri.app के संस्थापक और सीईओ मोहम्मद हिसामुद्दीन ने कहा, “एंट्री एप भारत में गैर-अंग्रेजी बोलने वाले सेगमेंट पर केंद्रित है, जिसमें 18-35 आयु वर्ग के 40 करोड़ से अधिक लोग हैं। हमें लगता है कि अपनी मातृभाषा में सही तरह के प्रशिक्षण और सीखने के साथ, वे अपने रोजगार के अवसरों में सुधार कर सकते हैं और कमाई की क्षमता बढ़ा सकते हैं। हम इस सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जिस तरह की शुरुआत हमें मिली है, वैसे में हमारा दृढ़ विश्वास है कि हम अगले 3 वर्षों में 4 करोड़ से अधिक यूजर्स के जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।’’
ओमिडयार नेटवर्क इंडिया के प्रिंसपल सर्वेश कनोडिया ने कहा, “देश भर में लाखों युवा शिक्षार्थी कुशल होने की तलाश में हैं ताकि वे निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी पा सकें या खुद का व्यावसाय खड़ा कर सकें। इन शिक्षार्थियों को ऐसे समाधानों की आवश्यकता होती है जो उनके लिए प्रासंगिक हों, अर्थात वह उनकी स्थानीय भाषा में हो, किफायती हो और पाठ्यक्रमों की श्रेणी उपलब्ध हो, जिसे वे चुन सकते हैं। Entri.app ने विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों की पेशकश, स्थानीय भाषाओं की संख्या, और पेशकश करने वाले छात्रों की संख्या के मामले में काफी प्रगति की है। हम Entri.app पर टीम का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि वे ‘नेक्स्ट हाफ बिलियन’ (अगले आधा अरब) यूजर्स के लिए अपनी रोजगार क्षमता और कमाई क्षमताओं में सुधार करने के लिए सीखने का #1 गंतव्य बनने के अपने अभियान की ओर आगे बढ़ रहे हैं।’’
पिनटेरेस्ट और कॉइनबेस में बोर्ड सदस्य गोकुल राजाराम कहते हैं, “मैं हिसम और Entri.app की अविश्वसनीय टीम का समर्थन करने के लिए उत्साहित हूं। अन्य शिक्षा/शिक्षण एप्स के विपरीत, जो शिक्षाविदों और कक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, Entri.app उन पाठ्यक्रमों पर केंद्रित है जो व्यावहारिक, मूर्त कौशल बनाने में मदद करते हैं और लोगों को नौकरी खोजने में मदद करते हैं। उनका मिशन भारत और भारतीयों के लिए अविश्वसनीय रूप से बुनियादी है, और मैं उनकी यात्रा में शामिल हुए बिना नहीं रह सकता।’’
इनोस्पार्क वेंचर्स के प्रबंध निदेशक वेंकट श्रीनिवासन ने कहा, “एंट्री ने भारत में 8 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ जिस तरह का प्रभाव डाला है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। इस समय जब वे पूरे भारत में और भी अधिक प्रभाव और विकास के लिए तैयार हैं, तो इस समय एंट्री टीम के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं।’’