आज दिनांक 05 मार्च 2022 – प्रयास जन सेवा मंच द्वारा सेवा कार्य को लगातार रखते हुए 7 गरीब कन्याओं का विवाह पूर्ण रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया।
यह जानकारी देते हुए संस्थापक एवं संरक्षक पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि प्रयास जन सेवा मंच के द्वारा पूर्व में भी कई जनहित में सेवा कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रयास जन सेवा मंच के पदाधिकारियों के पूर्ण सहयोग से 7 गरीब कन्याओं का विवाह पूर्ण रीति रिवाज से दिनांक 05, 07, 14, 18, 19, 20 फरवरी व 04 मार्च को करवाया गया जिसमें कन्याओं को उनकी जरूरत के सामान के साथ टेन्ट, भोजन व साम्रगी भी संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई। उक्त कन्याओं के विवाह से उनके परिवारजनो में काफी खुषी है व उन्होने संस्था के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया संस्था आगे भी ऐसे जनहित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहेगी। इस मंच का उद्देष्य है कि गरीबो व जरूरतमंद लोगो को अधिक से अधिक सहायता प्राप्त हो।
सहयोग करने वालो में मुख्य रूप से संस्थापक एवं संरक्षक पार्षद नरेष सत्यावना, संरक्षक दिनेष सहारा, धमेन्द्र आनन्द, नितेष आत्रय, धमेन्द्र सत्यावना, ललित सत्यावना, मुरारी अटारिया, बिन्नी जयसिंगानी, आदि का योगदान रहा
(नरेष सत्यावना)
संस्थापक एवं संरक्षक
मो. 7023305967