अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई कार्यषाला
दिनांक: 12 मार्च 2022: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, लक्ष्मी कलष महिला मंच एवं दक्ष एम्पावर एबिलिटी फाउण्डेषन के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित कार्यषाला में महिला अधिकारों पर खुल कर चर्चा हुई। संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यषाला में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति प्रधान सीमा रावत, उप प्रधान मंजू गूर्जर, समाज सेवी (मेयो कॉलेज) प्रवीणा कुलकर्णी, मानव तस्करी विरोधी ईकाई अजमेर इन्चार्ज कल्पना राठौड़, आर्यभट्ट कॉलेज निदेषक रि़िद्धमा शास्त्री, जन षिक्षण संस्थान उपाध्यक्ष वर्षा शर्मा, चाचियावास सरपंच संजू देवी गूर्जर, लक्ष्मी कलष महिला मंच अध्यक्ष कैलाष कंवर एवं सचिव सुनिता सैन आदि ने षिरकत करते हुए महिलाओं के हक एवं अधिकारों के बारे में विचार व्यक्त किए साथ ही राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक हर क्षैत्र में आगे आने एवं जागरूक होने के लिए प्ररित किया। संस्था मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौषिक ने महिलाओं को एकजुट एवं जागरूक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं सागर कॉलेज छात्राओं सहित 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया एवं पुरस्कार जीते। सलमेबाद सरपंच गिरधारी लाल दायमा, समाज सेवी अकरम देषवाली ने अपनी उपस्थिति दी। संस्था अतिरिक्त निदेषक अनुराग सक्सेना, दक्ष मुख्य कार्यकारी बद्रीनाथ तिवारी, अतिरिक्त निदेषक सत्तार मोहम्मद, एवं संस्था के लक्ष्मण सिंह चौहान, श्याम लाल प्रजापत, पदमा चौहान, मंजू शर्मा, मंजुला कंवर, टीना कंवर, नीतू कंवर, श्रेया शर्मा, अकिंत कुमावत, राजेन्द्र भांभी, विक्रांत आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया। संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौषिक एवं निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने अभिनन्दन पत्र एवं संस्था समृति चिन्ह भेंट कर अथितियों का अभिनन्दन किया तथा खेल एवं प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरण कर उत्साहित किया।
(राकेष कुमार कौषिक)
निदेशक
मो. 9829140992