लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी एवं लायन मधु पाटनी के सहयोग से पहाड़गंज स्थित बागड़ी बस्ती आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले पच्चीस बच्चो को गणवेश भेंट की गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोनाकाल के पश्चात अब सभी स्थितियां शिक्षा के लिए अनुकूल होने से सभी बच्चे आंगनवाड़ी में आने शुरू हो गए है जिनमे से अधिकांश बच्चे जरूरतमंद परिवार से आते है ऐसे बच्चो के लिए गणवेश आंगनवाड़ी मित्र गायत्री वर्मा,कार्यकर्ता मंजू गुप्ता,सहायिका ममता देवी को सौंपी गई जोकि सभी बच्चो को सोमवार को प्रातः पहनाएगी
इस अवसर पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह आदि भी मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव