बैंगलोर, 31 मार्च 2022 : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज मशहूर हिलक्स की ‘वन नेशन वन प्राइस’ की घोषणा की। शोरूम में यह कीमत 4*4 एमटी स्टैंडर्ड के लिए यह 33,99,000/- रुपए है। इसे इस साल के शुरू में पेश किया गया था और इसका लक्ष्य उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है जो बेजोड़ जीवनशैली से जुड़े यूटिलिटी वाहन की तलाश में हैं। यह मुश्किल क्षेत्रों में ऑफ-रोडिंग एडवेंचर ड्राइव के साथ-साथ रोजमर्रा के शहरी उपयोग के लिए सबसे उपयुक्त है।
टोयोटा हिलक्स की कीमत की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट श्री तदाशी असाज़ुमा ने कहा, “आज, हमें हिलक्स की कीमत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। लांच के बाद से, परिष्कृत हिलक्स ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया और प्रशंसा के साथ उनका दिल जीतने में कामयाब रहा है। हमारे ‘ग्राहक सबसे पहले’ के नजरिये के साथ, लोगों की जीवन शैली से प्रेरणा लेते हुए, हिलक्स के साथ पूरे नए लाइफस्टाइल सेगमेंट में हमारी पेशकश ‘सभी को व्यापक खुशी’ देने की दिशा में एक कदम आगे है। हम अपने ब्रांड में विश्वास रखने के लिए अपने मूल्यवान ग्राहकों के आभारी हैं।
उन्होंने आगे जोड़ा, “टोयोटा हिल्क्स विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग, अद्वितीय सुरक्षा अपनी और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आराम का प्रतीक है, जो ऐडवेंचर और थ्रिल के रोमांच और आनंद लेने और दोस्तों तथा परिवार के साथ स्थायी यादें बनाने वालों के लिए अविश्वसनीय जीवन शैली वालों के लिए पूरी तरह यूटिलिटी वाहनों का चैनल है। ”
विश्व स्तर पर, हिलक्स की बिक्री 180 से अधिक देशों से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली 20 मिलियन यूनिट को पार कर गई है। पांच दशकों और आठ पीढ़ियों से अधिक के दौरान, टोयोटा हिलक्स ने उन लोगों के साथ असाधारण अनुभव और एक अटूट बंधन बनाया, जो अपनी रोजमर्रा की ड्राइव के दौरान अजीबोगरीब इच्छा रखते हैं, चाहे वे व्यवसाय पर हों या अपने परिवार के साथ।
एक शक्तिशाली परफॉर्मर के रूप में हिल्क्स की वैश्विक प्रतिष्ठा इसके कठोर अभिनव बहुद्देश्सीय वाहन (इनोवेटिव मल्टीपरपज व्हीकल या आईएमवी) प्लेटफॉर्म और 2.8 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन के साथ एक शक्तिशाली पावरट्रेन सिस्टम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प में उपलब्ध है। एक मजबूत इंजन के साथ कई उल्लेखनीय विशेषताओं के अलावा, हिलक्स विभिन्न उपयोग उद्देश्यों के लिए असाधारण सहनशक्ति, कम रख-रखाव लागत और महान व्यावहारिकता भी प्रदान करता है। इसके अलावा, हिलक्स की 700 मिमी की पानी में उतरने की क्षमता इसे भारतीय ट्रेल्स के माध्यम से ड्राइविंग के लिए उपयुक्त बनाती है, इसकी ऑफ-रोड क्षमता में नए मानक स्थापित करती है।
इसके अलावा एक शानदार डिजिटल अनुभव संभव करने के लिए, टोयोटा वर्चुअल शोरूम ग्राहकों के लिए अपने घर के आराम से ही हिल्क्स का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। जो ‘वी आर व्हेयर यू आर’ का एक सच्चा प्रतिबिंब है। अब ग्राहक निर्बाध रूप से 360-डिग्री बाहरी और आंतरिक दृश्य प्राप्त कर सकते हैं, सभी उपलब्ध रूपांतर और रंगों की जांच कर सकते हैं, प्रमुख विशेषताओं का अनुभव कर सकते हैं और रूपांतर-वार तुलना प्राप्त कर सकते हैं।