केकडी 7 अप्रेल(पवन राठी) / क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा केकड़ी द्वारा नांदेड़ में माहेश्वरी समाज के भामाशाह संजय बियानी के हत्या के विरोध में आज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी केकड़ी को सौंपा ज्ञापन में मांग की गई कि 5 अप्रैल को महाराष्ट्र के नांदेड़ में माहेश्वरी समाज के भामाशाह समाजसेवी संजय बियानी के उनके निवास स्थान के बाद असामाजिक तत्व द्वारा हत्या कर दी गई जिससे समस्त भारतवर्ष के माहेश्वरी समाज में गहरा रोष व्याप्त है संजय संजय बियानी एक बहुत सरल मृदुभाषी समाजसेवी व जरूरतमंदों किस सहायता व सेवा कार्य में हमेशा अग्रणी रहते थे हाल ही में उन्होंने नादेड के तहत जरूरतमंद परिवारों को अपना स्वयं का आवास बना कर दिया था ऐसे सज्जन पुरुष की हत्या से पूरे देश ही नहीं बल्कि देश से बाहर निवास कर रहे माहेश्वरी समाज के बंधुओं सहित अन्य समाज के लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है महोदय जी माहेश्वरी समाज हमेशा देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता आया है तथा अपनी लगन ईमानदारी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में अपना योगदान का निर्वहन हमेशा से करता आया है और भविष्य में भी करता रहेगा लेकिन इस प्रकार की घटनाएं आम समाज बंधुओं को आहत करती है और निंदनीय है अतः आपसे अनुरोध है कि इस निर्मम हत्या में लिप्त असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए जिससे समाज कंठ को में कानून का भय हो और कोई समाज सेवक वह भामाशाह अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो। इससे पूर्व मशेश्वरी प्रगति मण्डल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. संजय बियाणी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि दी गई व मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व इसके पश्चात समस्त माहेश्वरी समाज बंधु रैली के रूप में हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग में नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपकर समाज की भावनाएं राष्ट्रपति महोदय तक पहुंचाने का निवेदन किया इस दौरान क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष राकेश चौधरी मंत्री सत्यनारायण सोमानी प्रगति मंडल अध्यक्ष पवन कुमार राठी मंत्री राकेश तोषनीवाल माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा मंत्री भागचंद मूंदड़ा जिला उपाध्यक्ष एस एन न्याति, शिवरतन मूंदड़ा बाबूलाल बजाज अनिल राठी,यशवंत बेली, आनंदी राम सोमानी सत्यनारायण बसेर शिवकुमार बियानी अशोक तोषनीवाल, रोहित राठी,पीयूष राठी, गुलाबचंद सोमानी पुखराज तोषनीवाल,रोहन राठी,दिनेश राठी,गोपाल बियाणी,बजरंग लाल माहेश्वरी अवनीश मूंदड़ा, रमेश मांगधना, राधेश्याम बागला,पुखराज तोषनीवाल महेश मूंदड़ा,गुलाबचंद सोमानी, मनोज न्याति, विष्णु स्वरूप बियानी अंकित नुहाल लक्ष्मीकांत नुहाल, प्रदीप राठी, सुरेश राठी मुरली काबरा गोविंद दुदानी,परितोष बांगड़,विनोद दुदानी,शिवप्रसाद माँगधना,अमित हेड़ा,दीपचंद तोषनीवाल,श्यामसुंदर माहेश्वरी, सहित सेंकडो माहेश्वरी समाज बन्धु उपस्थित थे।