डॉ. किरोडी लाल मीणा की गिरफ्तारी पर दिलावर ने की घोर निन्दा

प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण से बाज आये
कोटा, 09 अप्रेल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने श्री राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा है कि हमारा झगडा हिन्दुओ और हिन्दुत्व वादियो से है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने कहा कि डोटासरा जी यह तो हमको पहले से ही पता था तभी तो हिन्दुओ पर हमले हो रहे है।
दिलावर ने कहा कि गोविन्द सिंह डोटासरा ने जीवन मंे पहली बार सच उगल ही दिया है कि कांग्रेस हिन्दु व हिन्दुत्व वादियों की विरोधी है, इसलिए तो जयपुर में बाई जी के शिव मन्दिर के ऊपर मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत ने मजार बनवाई, चित्तोड़गढ़ में हिन्दुओ का मन्दिर तुडवाया, भीलवाडा जिले के माण्डलगढ़ कस्बे में भगवान श्री देवनारायण जी के मन्दिर पर नमाजियों के कहने पर 45 वर्षाे से ताला लगवाया और अब ताला खोलने गए लोगो को गिरफ्तार कर जेल मंे ठूंस दिया, रमजान के महिने में केवल मुस्लिम बस्तियों मंे ही निर्वाध बिजली जलेगी यह आदेश जारी किये तथा अजमेर जिले में केसरिया झण्डो पर, ओम, श्रीराम, श्री कृष्ण, श्री हनुमान जी के चित्र लगाने पर रोक लगाई एवं करौली में नववर्ष की खुशियों में निकाली जा रही शोभायात्रा पर योजनाबद्ध तरीके से आंतकवादियों से हमला करवाकर दर्जनों लोगो को गंभीर घायल करवाया, छतो से पत्थर फिकवाये तथा तलवार व चाकूओ से हमला करवाया एवं दर्जनो वाहनो व मकानो को जलवाया।
दिलावर ने कहा कि करौली की घटना के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सांसद श्री किरोडी लाल जी मीणा करौली गये तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया और सांसद की हत्या करने व फिर करौली को आंतकवाद के हवाले करने आये अलीगढ़ से 10-15 आंतकवादी करौली में खुले घूम रहे है परन्तु यह अशोक जी गहलोत की सरकार उनको इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि ये आंतकवादी सरकार की शह पर ही करौली मंे आंतक मचाने आये है। इससे अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में तालीबानी सरकार का राज है।
दिलावर ने यह भी कहा कि करौली मंे घटित घटना मंे जिन मकानो के ऊपर तथा नीचे से हमला किया है उन परिवारो के सभी सदस्यों को आंतकी धाराओ में गिरफ्तार करे तथा उन मकानो व मस्जिदो को बुलडोजर से ध्वस्त करे। दिलावर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सांसद डॉ. किरोडी लाल जी मीणा की गिरफ्तारी की घोर निंदा की है और कहा है कि मुख्यमंत्री जी यह आपका मानसिक दिवालियापन है, आप कहा तक प्रदेश के हिन्दुओ पर अत्याचार करते रहेंगे अब वो दिन दूर नहीं है कि प्रदेश की जनता आपको समय आने पर उखाड फैंकने को आमादा है, यह बात आपको स्मरण रखनी चाहिए।

error: Content is protected !!