भा ज पा सोमवार को मनाएगी ज्योति बा फुले दिवस

केकडी 10 अप्रेल,(पवन राठी) / भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल द्वारा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले दिवस मनाया जाएगा। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फूले दिवस के तहत दोपहर 12: बजे ज्योतिबा फूले सर्किल पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है, कार्यक्रम में अजमेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी युवा मोर्चा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम में
भाजपा शहर मण्डल के सभी पदाधिकारी,सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,सभी जनप्रतिनिधि गण व कार्यकर्ता बन्धु भाग लेंगे।

error: Content is protected !!