केकड़ी 11 अप्रैल(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के 7 मंडल अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के सानिध्य में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के साथ मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी से केकड़ी में सीबीएसई विद्यालय खुलवाने की हेतु ज्ञापन सौंपा साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केकड़ा दिस बालाजी के मंदिर के पास नाडी निर्माण की भी मांग की। संगठनात्मक बैठक में ही सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे पूर्व से ही इस हेतु प्रयासरत है तथा आज से ही मैं पुरजोर प्रयास करूंगा कि केकड़ी में सीबीएससी का विद्यालय आवश्यक रूप से खुले ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजगीर बिहार अजमेर देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी युवा मोर्चा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत वह जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़ सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।