केकड़ी 4 मई (पवन राठी)दुनिया के बेहतरीन संविधानों को खंगाल कर भारत के संविधान का निर्माण किया गया था।संविधान के चार प्रमुख स्तंभों में से न्यायपालिका सबसे बड़ा स्तंभ है।जिस पर देश की जनता का भरोसा है।न्यायपालिका से देश की जनता न्याय का भरोसा रखती है।न्याय ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ दिखे ही नही बल्कि महसूस भी हो और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक न्याय पंहुच सके इसके लिए सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।ये उद्गार कांग्रेस के गुजरात प्रभारी पूर्व चिकित्सा मंत्री व केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा ने बार एसोसिएशन केकड़ी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किये।
डॉ शर्मा ने बार के सभी नव निर्वाचित पफाधिकारियो को निर्वाचन प्रमाण पत्र समारोह में प्रदान किये।
इसके साथ ही डॉ शर्मा ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नही है सभी कार्य होंगे।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला जज एम एल भाटी ने कहा कि न्यायपालिका में बार व बेंच दोनो का महत्वपूर्ण स्थान है ये एक सिक्के के दो पहलू है।शीघ्र न्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए बार व बेंच को आपसी सामंजस्य से कार्य करना होगा।पक्षकार के कष्ट को समझ कर उसको तत्तकाल न्याय दिलवाने पर ही पीड़ित के लिए उसके जीवन मे न्याय का महत्व होगा।
जिला जज भाटी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई।
नवीन कार्य कारिणी में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष रामावतार मीणा महासचिव विशाल राजपुरोहित वित्त सचिव सुरेंद्र सिंह धन्नावत कोषाध्यक्ष कुश कुमार बागला पुस्तकालयाध्यक्ष विजयेंद्र पाराशर सामाजिक एवम कल्याण सचिव सुनील जैन कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कुमार साहू राजेश कुमार शर्मा गजेंद्र कुमार पाराशर व वीर विक्रम सिंह सम्मिलित है।
समारोह का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
उसके बाद समस्त अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान 20 वर्ष व उससे अधिक समय से वकालत कर रहे वरिष्ठ वकीलों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ये हुए सम्मानित:-
मोहम्मद सैईद नकवी -बद्रीविशाल दाधीच- राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल- उम्मेद सिंह- मोहम्मद हुसैन- भंवर लाल शर्मा- सिद्धार्थ सिंह- जगदीश प्रसाद दाधीच-अश्विनी कुमार सहाय- नितिन कुमार जैन- चेतन धाभाई -भंवर सिंह राठौड़ -रामदेव सेन- हेमराज कानावत -अब्दुल सलीम गौरी- हेमंत जैन -बृजेन्द्र प्रताप सिंह शैलेन्द्र सिंह राठौड़
नवल किशोर पारीक- लोकेश शर्मा- मनोज आहूजा -असफाक हुसैन- परवेज नकवी- पवन सिंह भाटी- नीरज जैन -परवेज नकवी- मिठू सिंह राठौड़ -सुरेंद्र सिंह राठौड़ ।
समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के सचिव रामपाल जाट -अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या 1 अजमेर कौशल सिंह- अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश 1 केकड़ी अम्बिका सोनी अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश 2 केकड़ी कुंतल जैन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 केकड़ी कविता राणावत सिविल न्यायाधीश मर्यादा शर्मा बार कौंसिल राजस्थान के सदस्य योगेंद्र सिंह शक्तावत युवा कांग्रेस नेता सागर शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत पालिका अध्यक्ष केकड़ी कमलेश साहू सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उप अधीक्षक खींव सिंह उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली मंचासीन रहे। अधिवक्ताओं की और
से समारोह में स्वागत भाषण अधिवक्ता सानिया सेन ने दिया ।
समारोह में बार एसोसिएशन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।