अजमेर! कांग्रेस सेवा दल द्वारा निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज आगरा गेट पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बाहेती ने कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी- भाई देसाई राष्ट्रीय महासचिव मधु दरंग सचिव विष्णु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन राजस्थान स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री एवं गौरव यात्रा के अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए !
आजादी की गौरव यात्रा का ढोल धमाकों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया एवं जलपान कराया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक शक्ति प्रतार सिंह राठौड़ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष बलराम शर्मा गुलाम मुस्तफा शिव कुमार बंसल पार्षद वाहिद खान कपिल सारस्वत भरत यादव मुनवर खान सैयद फैजल नितिन जैन उमेश शर्मा नवल किशोर शर्मा चेतन पवार हरीश चंद्र शर्मा सुरेश सोनी सुमित मित्तल सुरेश राठौड़ भूपेंद्र चौधरी संगीता बंजारा घनश्याम पंचोली जितेंद्र चौधरी मुकेश सबलानिया हीरा नाथ हनुमान शर्मा पियूष सुराणा सुरेंद्र कुमार कैप्टन सुमेर सिंह मेहराज खान रवि शर्मा अशोक सुकरिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आजादी की गौरव यात्रा का रोड शो अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुआ . सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया उसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ आज की यात्रा को विश्राम दिया !