सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सहित अन्य पदयात्रियों का स्वागत किया

अजमेर 06 मई ( ) आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से 06 अप्रैल को साबरमती आश्रम अहमदाबाद से प्रारम्भ की गई आजादी की गौरव पदयात्रा के लगभग 700 किमी. का सफर पूरा करने के पश्चात् आज अजमेर शहर की सीमा में प्रवेश करने पर परबतपुरा बाईपास पँहुचने व शाम को मदार गेट चौराहे पर पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, हरि प्रसाद जाटव, गुरुबख्श सिंह लबाना, शमशुद्दीन, अशोक सुकरिया, हिमायु खान, आरिफ खान, नरेश सोलीवाल, कमल कृपलानी, कैलाश फुलवारी, मनीष सैन, अरविन्द गर्ग सहित कई सेवादल पदाधिकारियों व कांग्रेसजनो ने पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी प्रसाद मिश्र, श्रीमती मधु गुरगं व श्री विष्णु शर्मा, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, विमल भाटी, यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्नोई सहित अन्य पदयात्रियों का माल्यार्पण कर तथा दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात् सेवादल पदाधिकारियों व कांग्रेसजनो ने प्रातः परबतपुरा बाईपास से नानकी भवन तक तथा शाम को नानकी भवन से अम्बेडकर सर्किल तक पदयात्रा में शामिल हुए।

(शैलेन्द्र अग्रवाल)
प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल 9414280962,7891884488

error: Content is protected !!