फाॅयसागर रोड की विभिन्न काॅलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव बनेगा

-विभिन्न काॅलोनियों के निवासियों और विकास समितियों के नुमाइंदों की बैठक
-नागरिकों ने ग्राम पंचायत के अधीन होने से अनेक समस्याओं से जूझने की परेषानी बताई
-देवनानी ने कहा, अभी तक छह करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं, डेढ-दो करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 7 मई। पूर्व षिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने फाॅयसागर रोड की विभिन्न काॅलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल कराने के लिए विकास समितियों से प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। यह प्रस्ताव जिला कलेक्टर को दिए जाएंगे, ताकि अगली कार्यवाही शुरू हो सके।
फाॅयसागर रोड स्थित विभिन्न काॅलोनियों के निवासियों और विकास समितियों के नुमाइंदों की बैठक शनिवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि उन्होंने करीब छह करोड़ रूपए की लागत से फाॅयसागर रोड सहित विभिन्न काॅलोनियों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। कुछ कार्य चल रहे हैं और कुछ पूरे हो चुके हैं। करीब डेढ़ से दो करोड़ रूपए के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनके तहत जल्द ही काॅलोनियों और मार्गों पर सड़कें व नालियां बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्य चलने के कारण इस मार्ग की विभिन्न काॅलोनियों का कायाकल्प हुआ है और हो रहा है।
बैठक में जब अनेक लोगों ने फाॅयसागर रोड की विभिन्न काॅलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल कराने की बात कही, तो देवनानी ने उनसे प्रस्ताव बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मिलने के बाद जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा और फिर अगली कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन काॅलोनियों में अभी तक विकास समितियां नहीं हैं, वहां जल्द यह समितियां बनाई जाएं। लोगों का कहना था कि अभी उनकी काॅलोनियां ग्राम पंचायत के अधीन आती हैं। पंचायत अपनी आर्थिक मजबूरियों और सीमित संसाधनों के चलते काॅलोनियों में सफाई, रोड व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं कर पाती है, जिससे काॅलोनियों में समय पर सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी पसरी रहती है और लोगों को हर समय दूषित वातावरण में रहना पड़ता है। इसी प्रकार रोड व स्ट्रीट लाइटें नहीं होने के कारण काॅलोनियों में अंधेरा रहता है, जिससे हर समय चोर-उच्चकों की हरकतों का भय बना रहता है। यदि इन काॅलोनियों को नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया जाता है, तो उन्हें इन सभी समस्याओं से काफी हद तक निताज मिल जाएगी।
देवनानी ने इन लोगों से कहा कि वे अपनी-अपनी काॅलोनियों और बूथों की संख्या के हिसाब से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए, क्योंकि यह लोग शहर के विभिन्न भागों से आकर यहां बसे हैं। इसलिए उन्हें पुराने निवास क्षेत्र की वोटर लिस्ट से नाम हटवा कर यहां की लिस्ट में नाम जुड़वाना चाहिए, ताकि अगले चुनाव में वे भी वोट डाल सकें। यदि काॅलोनियों में रहने वाले जिन लोगों के नाम पहले से वोटर लिस्ट थे और अब किन्हीं कारणों से हट गए हैं, तो ऐसे लोग भी पड़ताल कर फिर से नाम जुड़वाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति वोट डालने से वंचित नहीं रह सके। लोगों ने देवनानी के सामने सफाई, नाली, सड़क सहित विभिन्न समस् याएं व मांगें रखीं, जिन पर देवनानी ने संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में जगदम्बा काॅलोनी के धर्मेन्द्र, अर्जुनदास, नवकार नगर के लक्ष्मण, अंकित दुबे, जितेंद्र कुमार टेलर, मांगीलाल टांक, हरिकुमार, प्रेमचंद, विनोद गोरानी, रवि वर्मा, राहुुल, अषोक, सुनील जोषी, स्वास्तिक नगर के त्रिलोक अग्रवाल, सुरेष सोनी, षिवषंकर वर्मा, महेंद्र बसीटा, धर्मेन्द्र शर्मा, लव सोनी, प्रेमसुख विजयवर्गीय, भवानी शंकर सोनी, देवेंद्र शर्मा, अक्षय अग्रवाल, मोहन राम, दिनेष तेली, रूद्र विहार प्रथम, हाथीखेड़ा के अजय शर्मा, करणी नगर के अनिल कुमार शर्मा, आदित्य नगर के गौरव मेहरा, कुलदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, प्रवीण मेहरा, नटराज काॅलोनी के राजेष वरदानी, नारायण गिदवानी, अमर बच्चानी, अषोक गौतम, द्वारकाधीष नगर के दीपचंद, जयंतीलाल, गोटा काॅलोनी के महावीर प्रसाद, कमल खत्री, श्यामलाल, रमेष चंद, गोविंद साहू, मोहन लाल, रोहित सिंह जाटव, प्रतीक माली, दीपेंद्र प्रजापति, रूपेष जैन, विनायक विहार काॅलोनी के कन्हैया लाल, अनिल बंसल, अषोक विहार के गणपत चपलोत, कार्ति नगर के विनीत सिंह टांक, वर्धमान विहार काॅलोनी के महावीर जैन, कोटेष्वर काॅलोनी के विक्रम सिंह रावत, ईदगाह काॅलोनी के चरण सिंह, मेरी माता काॅलोनी के राजेष कुमार, अरावली काॅलोनी के किषोर, अम्बिका विहार काॅलोनी के नौरत मल, श्याम विहार काॅलोनी के नरसिंह बंजारा, देवीलाल जांगिड़, सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!