अजमेर 7 मई ( ) अग्रवाल समाज अजमेर के तत्वाधान में मेवाड़ क्षेत्र के धार्मिक व दर्शनीय स्थानों श्री चारभुजा जी (राजसमंद), श्री श्रीनाथ जी (नाथद्वारा), श्री सांवलिया सेठ (मण्डफिया), श्री द्वारकाधीश (कांकरोली) व श्री एकलिंग जी तथा चित्तौड़ दुर्ग व हरणी महादेव (भीलवाड़ा) आदि की धार्मिक यात्रा व भ्रमण का कार्यक्रम शनिवार से प्रारम्भ हो गयी।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाज के 67 महिला व पुरुष यात्रियों ने दो 2’2 वातानुकूलित (ए सी) बसों के माध्यम से शनिवार को प्रातः 6ः00 बजे अग्रवाल पाठशाला, पटेल मैदान के सामने अजमेर से प्रस्थान किया अग्रवाल समाज अजमेर की मुख्य संरक्षक श्रीमती राधिका अग्रवाल तथा संरक्षक श्री कैलाशचंद अग्रवाल व श्री जंवरीलाल बंसल ने सभी यात्रियों को दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले यात्रियों ने बालाजी मंदिर श्री सीमेंट ब्यावर में दर्शन कर वहीं पर अल्पाहार किया। उसके पश्चात प्रातः चारभुजा जी मंदिर ( राजसमंद) चारभुजा जी के दर्शन किये व यहीं पर श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन में विश्राम कर यहां से प्रस्थान कर द्वारिकाधीश मंदिर (कांकरोली) व एकलिंग जी (कैलाशपुरी) दर्शन करते हुए नाथद्वारा पहुंचें और नाथद्वारा भ्रमण किया।
अग्रवाल ने बताया कि 8 मई रविवार को प्रातः 5ः30 बजे श्रीनाथ जी के मंगला दर्शन करने के पश्चात प्रातः लगभग 8ः00 बजे यहां से श्री सांवलिया सेठ (मण्डफिया) के लिए प्रस्थान करेंगे व लगभग 11ः00 बजे श्री सांवलिया सेठ के मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद चित्तौड़ पहुंचकर चित्तौड़ दुर्ग आदि स्थानों के दर्शन व भ्रमण के बाद भीलवाड़ा पहुंचकर हरणी महादेव मन्दिर में दर्शन करने के बाद रात्रि में लगभग 11ः00 बजे तक पुनः अजमेर पहुंच जाएंगे।
अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने व व्यवस्था करने के लिये रमेशचंद मित्तल को यात्रा मुख्य संयोजक, जंवरीलाल बंसल, नरेन्द्र बंसल, अगमप्रसाद मित्तल व राजेन्द्र अग्रवाल को यात्रा संयोजक तथा कैलाशचंद अग्रवाल, गिरधरगोपाल गोयल, सत्यनारायण बंसल व अरविन्द कुमार गर्ग को बस प्रभारी बनाया गया है।
अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा आयोजित इस धार्मिक यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने वाले समाजबंधुओं में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज अजमेर की मुख्य संरक्षक राधिका अग्रवाल, संरक्षक कैलाशचंद अग्रवाल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंसल, सचिव अनिता बंसल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सत्यनारायण मंगल, अगमप्रसाद मित्तल, विनीत लोहिया, घनश्याम गर्ग, विष्णु मंगल, एडवोकेट अजय गोयल, जंवरीलाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार बंसल, गिरधरगोपाल गोयल, सत्यनारायण बंसल, अनिल कुमार सिंहल, किशोर कुमार अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार मित्तल, महेन्द्र प्रसाद गोयल, अरविन्द कुमार गर्ग, शंकरलाल गोयल, रमेश गोयल, दिनेश गोयल, रूपकिशोर अग्रवाल, नरेन्द्र गुप्ता, श्रीकिशन अग्रवाल, सुबोध कुमार गर्ग, राजेश गर्ग, शिवशंकर बंसल, तुषार अग्रवाल, भगवती प्रसाद गर्ग, नीतू बंसल, प्रभा लोहिया, मीना अग्रवाल, संतोष मित्तल, शकुंतला गर्ग, अलका गर्ग, पुष्पा गोयल, निशा बंसल, सावित्री बंसल, लक्ष्मी देवी बंसल, सुनीता सिंहल, अंजना अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, विजय लक्ष्मी गोयल, नीता अग्रवाल, अंजू मित्तल, मुन्नी गोयल, कांता देवी, संतोष बंसल, वन्दना गोयल, सुमित्रा गोयल, वन्दना मंगल, कमला अग्रवाल, शकुन्तला अग्रवाल, अंजू गर्ग, सुमित्रा गोयल, विमल गुप्ता, नीलम अग्रवाल, शशिकांता अग्रवाल, इन्द्रा अग्रवाल, मंजू गोयल, पुष्पलता अग्रवाल व मधु अग्रवाल आदि समाजबंधु व मातृशक्ति शामिल हैं।