घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा एवं डॉ संजय पुरोहित ने तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आम लोगों की कमर तोड़ दी है। एवं गृहस्थी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है !

कांग्रेसियों ने वक्तव्य जारी कर बताया कि केंद्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार ने आज से घरेलू गैस सिलेण्डर 50 रुपए महंगा कर दिया है अब तक तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की थी, जिससे महंगाई में जबरदस्त उछाल आया। वाणिज्यिक सिलेंडर भी आज से फिर महंगा हो गया है।
अब शनिवार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। अब तक घरेलू गैस सिलेंडर 953 रुपए 50 पैसे का मिल रहा था। अब इसके दाम बढकर एक हजार रुपए के पार हो गए। घरेलू गैस सिलेंडर अब 1003 रुपए 50 पैसे का आएगा। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। वहीं पिछले सप्ताह कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 2253 रुपए हो गई थी।

उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर की के दामों की बढ़ोतरी पर तंज कसते हुए कहां की बहुत हो गई महंगाई की मार अब तो बस करो मोदी सरकार । अच्छे दिन का सपने दिखाकर दोनों हाथों से गरीबों को लूटा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ऐसे समय में बढ़े हैं जब आम आदमी वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की विषम परिस्थितियों एवं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की कथनी और करनी, नीति और नियत में फर्क है अभी स्पष्ट हो गया है।

error: Content is protected !!