केकड़ी 8 मई(पवन राठी) / 8वीं बोर्ड व 5वीं बोर्ड परीक्षाओं के 8 परीक्षा केंद्रों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय केकड़ी के उड़न दस्ते ने आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रथम पारी में पांचवीं बोर्ड परीक्षा में राउप्रावि खाती मोहल्ला, राउमावि कोहड़ा, राउमावि पारा , राउप्रावि ऊंदरी व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय धूँधरी के केंद्रों का निरीक्षण किया गया , जहां अधिकांश व्यवस्थाएं विभागीय नियमानुसार सही पाई गई।
अभिलेख संधारण में जहां कुछ कमियां थी वहां संबंधित केंद्र अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार जैन ने बताया कि आठवीं बोर्ड परीक्षा में उड़नदस्ते ने राउमावि धूँधरी , राउमावि बोगला व राउमावि मोलकिया के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जहां सभी व्यवस्थाएं विभागीय नियमानुसार सही पाई गई व परीक्षाओं का संचालन व्यवस्थित था।
आज की परीक्षाओं में पांचवीं बोर्ड में कुल 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं वहीं आठवीं बोर्ड में 93 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उड़न दस्ते में कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत संयोजक , प्रधानाध्यापक रामधन कुमावत व वरिष्ठ सहायक विजय सागर सदस्य के रूप में शामिल रहे।