अजमेर। दैनिक भास्कर जयपुर प्रोडक्शन विभाग के डिप्टी मैनेजर विवेक शर्मा और पत्रकार कॉलोनी अजमेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के पिता 82 वर्षीय सत्येश्वर प्रसाद शर्मा (बिजलवाण) का शुक्रवार, 20 मई को पूर्वान्ह 11 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। दोपहर बाद उनका ऋषि घाटी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त शर्मा करीब तीन दशक तक राज्य कर्मचारी संघों से जुड़े रहे और कर्मचारी हितों के संघर्ष के लिए सक्रिय रहे। 1998 में निवृत्ति के बाद एड्स जागरूकता कार्यक्रम से भी जुड़े रहे। वे अस्सी के दशक में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। उनके परिवार में पीछे 2 पुत्र और दो पुत्रियां हैं। तीये की बैठक रविवार शाम साढे पांच बजे पत्रकार कॉलोनी अजमेर स्थित शिव मंदिर पार्क में रखी गई है।