केकड़ी मे गिरे ओले-मौसम नें खाई पलटी

केकड़ी 23मई (पवन राठी )कस्बे मे सोमवार अपरान्ह मौसम नें अचानक पलटी मारते हुए बरसना शुरू किया और देखते ही देखते आग बरसाने वाले आसमान नें ओलो की बरसात प्रारम्भ कर दीं…जिससे कुछ समय के लिए जन जीवन प्रभावित हो गया..
अचानक हुई निम्बू के आकार की औलो की बरसात ने आमजन को गर्मी से राहत जरूर प्रदान की है….
अब देखना यह है की यह राहत क्षणिक है या फिर स्थाई!
लोगो का कहना है की इंद्र देव ने केवल झलक दिखाई है अभी तो जून माह की भीषन गर्मी के दौर से दो चार होना बाकी है…

error: Content is protected !!