रेलवे अस्पताल अजमेर की ओपीडी का समय पुनर्निर्धारित किया गया है | रेलवे कर्मचारिओं की मांग और कोविड -19 मामले की कम संख्या के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा रेलवे अस्पताल अजमेर की ओपीडी के समय को फिर से निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल अस्पताल अजमेर की ओपीडी का नया समय 09.00 बजे से 13.30 बजे तक और 17.00 बजे से 18.30 बजे तक रहेगा। इसे दिनांक 23/5/2022 से लागू किया गया है ।
लॉकडाउन से प्रभावित सीजन टिकट की बची हुई वैधता अवधि बढ़ाई
रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित उन यात्री ट्रेनों के सीजन टिकटों के पुनर्वैधीकरण का निर्णय लिया है जिनका दिनांक 22.03.2020 या इसके बाद लॉक डाउन/रद्द किये जाने की वजह से संचालन नहीं किया जा सका। दिनाँक 25.05.2022 से इन ट्रेनों के लॉक डाउन/रद्द होने के कारण बचे दिनों की सीमा तक सीजन टिकटों का पुनर्वैधीकरण किया जायेगा। इस हेतु यात्री को अपना मूल सीजन टिकट बुकिंग खिड़की पर प्रस्तुत करना होगा, तत्पश्चात अवधि बढाई जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर