आप का पुष्कर विधानसभा में कार्यकर्ताओं सम्मेलन आयोजित

कल दिनांक 29/5/22 को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के लाडपुरा गांव में आम आदमी पार्टी राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा व संगठन मंत्री दुष्यन्त यादव जी के निर्देशानुसार विधानसभा कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत विधानसभा प्रभारी दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया व 30 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई
सभा को संबोधित करते हुए दीपक गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार शिक्षा चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही है उसी प्रकार राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी काम करके दिखाएगी व पंजाब के मुख्यमंत्री जी का उदाहरण देते हुए बताया कि भष्ट्राचार को समाप्त करने के लिए उन्होंने अपने मंत्री को तुरंत गिरफ्तार कराया क्योंकि वो भष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनाना चहाते है जबकि राजस्थान के कही मंत्री भ्रष्ट्राचार में लिप्त है परंतु सरकार उन पर कोई कार्यवाही नही करती है
निवर्तमान जिला सचिव त्रिवेंद्र पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी एक आन्दोलन है जो इस देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा चलाया जा रहा है, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है, सारे देश की सरकारें जहां घाटे का बजट पेश कर रही हैं वहीं अरविन्द केजरीवाल जी ने मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त यात्रा (महिलाओं व मजदूरों के लिए) देने के बाद भी दिल्ली सरकार को फायदे के बजट पहुंचाया, उन्होने विद्यालयों का स्तर सुधारा, अस्पतालों का स्तर सुधारा, तथा विकास का एक मजबूत ढांचा तैयार किया. पाठक ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा था हम राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं को कड़ी मेहनत से बदलकर दिखाया है और आप सभी को केजरीवाल जी का सिपाही बनकर इस व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर लडना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमेश केन, प्रशान्त मिश्रा, नागू जी गहलोत, मोहन जी घूघरा, बहादुर खान, इकबाल खान, मानसिंह रावत, महावीर नेगाडी भोमा नाथ शावर लाल ज्ञान सिहं सावर सिहं रावत व नर्मदा देवी विजय सिहं रावत व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!