राजस्थान के अजमेर में राजकीय विधि महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में लॉ कॉलेज इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के सीमाज्ञान और चारदिवारी निर्माण के लिए अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन दिया गया।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लाॅ कॉलेज इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर बताया कि एबीवीपी ने कई बार यह मांग की है परंतु महाविद्यालय का सीमा ज्ञान और चारदीवारी निर्माण का कार्य आज दिन तक तक की नहीं हो पाया है जिसके कारण अराजक तत्व और आवारा पशुओं से परिसर में दहशत का माहौल बना रहता है इस पर कलेक्टर महोदय ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेकर एक हफ्ते में इस पर कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर इकाई संरक्षक बलराम हरलानी, इकाई उपाध्यक्ष विशेष शर्मा, बन्टी गुर्जर, अनिता प्रजापति, जयेश चौरसिया, कन्हैयालाल प्रजापति, दिलीप चौहान, आरती, विक्रम इत्यादि एबीवीपी कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि लॉ कॉलेज पूर्व में जीसीए में संचालित था परंतु 8 वर्ष पूर्व लॉ कॉलेज एमडीएस विश्वविद्यालय के पास आवंटित जमीन पर बने भवन में स्थानांतरित कर दिया परंतु आज दिन तक इसकी चारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है जिसके कारण अराजक तत्व आवारा पशुओं से परिसर में दहशत का माहौल बना रहता है इस संबंध में एबीवीपी ने पूर्व में भी एक बार ज्ञापन प्रदर्शन द्वारा प्रशासन को अवगत करवाया है। इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से महाविद्यालय के विद्यार्थी और अभिभावकों में आक्रोश है।