नाला निर्माण बना आफत

ठेकेदार की लापरवाही न्योत रही हादसे
केकड़ी 4 जून*(पवन राठी)केकड़ी-बघेरा रोड के जयपुर रोड तिराहे पर चल रहा नाले निर्माण कार्य अब क्षेत्रीय वाशिन्दों के लिए परेशानी का सबब बन हादसों को न्योतता नजर आने लगा है।
गौर तलब है कि नाला निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा कई दिनों से जमीन खोदी गई थी परंतु कछुवा चाल से चल रहा यह निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार की लापरवाही और घोर उदासीनता के चलते क्षेत्रीय वाशिन्दों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आएदिन दुर्घटनाएं होती है परंतु
जिम्मेदार लोग कुम्भकर्णी निद्रा में सौये पड़े है आलम यह है कि उनकी यह कुम्भ कर्णी निद्रा है कि टूट ही नही रही।शायद जिम्मेदार लोगों की यह कुम्भ कर्णी निद्रा शायद किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षारत है।
शनिवार को भी एक बाइक नाले में गिरते गिरते बाल बाल बची।
यदि ठेकेदार की उदासीनता और लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह यक्ष प्रश्न आज क्षेत्रीय वाशिन्दों के मुह बाएं खड़ा है जिसका उत्तर फिलहाल भविष्य के गर्भ में दफन है।

error: Content is protected !!